फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: विस अध्यक्ष संधवां ने किया मंडियों का दौरा, किसानों को 24 घंटे में धान के भुगतान का निर्देश

Sun, 02 Oct 2022 06:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब सरकार धान के दाने-दाने की खरीद और ढुलाई करने के लिए वचनबद्ध है। धान की खरीद, लिफ्टिंग, बारदाने की उपलब्धता, परिवहन, मजदूरी, बिजली, पीने वाले पानी, साफ-सफाई, शौचालयों की सुविधा संबंधी कोई भी लापरवाही न बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया है।
विज्ञापन
रविवार को मालवा पट्टी की एक अनाज मंडी का निरीक्षण करते विधानसभा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने रविवार को मालवा पट्टी की अलग-अलग अनाज मंडियों का औचक दौरा किया और धान की सरकारी खरीद का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्विघ्न और सुचारु खरीद सुनिश्चित बनाने का निर्देश दिया। मंडियों के दौरे के बाद संधवां ने खरीद प्रबंधों पर तसल्ली जाहिर की और जहां भी कोई कमी दिखाई दी उसे हल करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने किसानों को धान की खरीद पर 24 घंटे के भीतर भुगतान करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार किसान को मंडियों में हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस संबंध में सरकार की तरफ से पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। 

मंडियों में धान की आमद पर नजर रखने के लिए उड़न दस्ते बनाए गए हैं और सीजन के दौरान किसी भी तरह की गैर-कानूनी खरीद से बचाव के लिए अंतरराज्यीय हदों पर नाके लगाने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा सभी किसानों को 24 घंटे के अंदर अदायगी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब सरकार धान के दाने-दाने की खरीद और ढुलाई करने के लिए वचनबद्ध है। धान की खरीद, लिफ्टिंग, बारदाने की उपलब्धता, परिवहन, मजदूरी, बिजली, पीने वाले पानी, साफ-सफाई, शौचालयों की सुविधा संबंधी कोई भी लापरवाही न बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया है। समूह अनाज मंडियों की निगरानी उप-मंडल मजिस्ट्रेट कर रहे हैं और सभी सरकारी खरीद एजेंसियों को सरकार के निर्देशों का पालन करने का आदेश है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें