फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: हरियाणा में रोजाना 800 से अधिक मामले, कोई मरीज गंभीर नहीं, पंजाब में एक की मौत

Mon, 17 Apr 2023 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के लिए राहत की बात ये है कि मरीज गंभीर नहीं है। सामान्य तौर पर से तीन से चार दिन में मरीज ठीक हो रहे हैं और मरीजों को वेंटीलेटर या फिर आईसीयू की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की गति तेजी से बढ़ रही है। रोजाना औसतन 800 से अधिक नए मरीज मिलने से संक्रमण दर 14.28 फीसदी तक पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा 4339 हो गया है। सोमवार को पंचकूला में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि जिस तेजी से प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रही है, उससे मई माह में कोरोना की एक और लहर आने की आशंका है। वहीं पंजाब में एक मरीज की जान गई है और 148 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा में 898 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक गुरुग्राम में 461, फरीदाबाद में 134 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही करनाल 43, सोनीपत 23, पंचकूला 35, यमुनानगर 47, जींद 31, पानीपत 19, कुरुक्षेत्र-अंबाला-रेवाड़ी में 11-11, हिसार 6, सिरसा 3, पलवल 4, फतेहाबाद-महेंग्रगढ़ 2-2 नए मरीज मिले हैं, जबकि भिवानी और नूंह में कोई नया केस नहीं मिला है। 

पीजीआईएमएस रोहतक के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं किया तो एक और लहर आ सकती है। प्रदेश के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि जरूरत केवल सावधानी बरतने की है। कोरोना लगातार रूप बदलकर आ रहा है। हमें इससे बचने के पूरे इंतजाम करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत: हरियाणा में गंभीर मरीज नहीं
हरियाणा के लिए राहत की बात ये है कि मरीज गंभीर नहीं है। सामान्य तौर पर से तीन से चार दिन में मरीज ठीक हो रहे हैं और मरीजों को वेंटीलेटर या फिर आईसीयू की जरूरत नहीं पड़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जहां तक मरीजों की मौत का मामला है, जान उनकी जा रही है, जो पहले ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

पंजाब में कोरोना से एक मरीज की मौत
पंजाब में कोरोना महामारी की नई लहर के कारण सोमवार को लुधियाना में एक व्यक्ति की मौत गई जबकि 148 नए केस भी सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 1574 हो गई है। वहीं नई लहर के दौरान मरने वालों का आंकड़ा भी 227 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में कोरोना के 20 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है जबकि 9 मरीज पिछले कई दिन से क्रिटीकल केयर लेवल-3 के अंतर्गत उपचाराधीन हैं। 

24 घंटे के दौरान राज्यभर में 2703 मरीजों के सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान मोहाली में सबसे ज्यादा 43 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि लुधियाना में 24, पटियाला में 19, फतेहगढ़ साहिब में 16, अमृतसर व मानसा में 8-8, होशियारपुर व जालंधर में 7-7, संगरूर में 6, तरनतारन में 3, बठिंडा व फिरोजपुर में 2-2, गुरदासपुर, कपूरथला व मालेरकोटला में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार को कोरोना की संक्रमण दर 5.48 फीसदी आंकी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें