पंजाब सरकार ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को राज्य सरकार ने 2 आईपीएस अधिकारी और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए।
इस आदेश के तहत बदले गए आईपीएस अधिकारियों में सचिन गुप्ता को कमांडेंट का डिप्टी डायरेक्टर (इनडोर) (एमआरएस) पीपीए फिल्लौर और गुरुदयाल सिंह को एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना लगाया गया है।
पीपीएस अधिकारियों में शैलेंद्र सिंह को एसपी पीपीसीआर चंडीगढ़, रछपाल सिंह को डीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर, मनप्रीत सिंह को एसपी (ग्रामीण) एसएएस नगर, कंवलप्रीत सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन जालंधर ग्रामीण, अश्वनी कुमार को एसपी हेडक्वार्टर होशियारपुर, प्रभजोत सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन पठानकोट लगाते हुए डीडीपीओ डीएनओ महिला व बच्चों संबंधी मामले पठानकोट का अतिरिक्त चार्ज, जगजीत सिंह को एसपी पीबीआई रोपड़, गुरप्रीत सिंह को कमांडेंट दूसरी आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर, बलराज सिंह को कमांडेंट सीटीसी बहादुरगढ़ पटियाला, मनमोहन कुमार को कमांडेंट कम डिप्टी डायरेक्टर (आउटडोर) एमआरएसपीपीए फिल्लौर बनाया गया है।
गुरप्रीत कौर पुरेवाल को एसपी पीबीआई जालंधर ग्रामीण, मनजीत कौर को एसपी पीबीआई कपूरथला, नवजोत सिंह को एडीसीपी पीबीआई अमृतसर, हरविंदर सिंह को एडीसीपी ट्रैफिक अमृतसर, जगबिंदर सिंह को एसपी हेडक्वार्टर तरनतारन, दिलबाग सिंह को सहायक कमांडेंट सातवीं बटालियन पीएपी जालंधर, मनजीत कौर को एडीसीपी ट्रैफिक जालंधर, रमनीष कुमार को एसपी इन्वेस्टिगेशन मालेरकोटला, मनदीप सिंह को एआईजी एनआरआई जालंधर की जिम्मेदारी दी गई हैं।
अमरप्रीत सिंह को एआईजी एसपीयू मुख्यमंत्री सुरक्षा पंजाब, राकेश कुमार को एसपी हेडक्वार्टर मानसा, गुरमीत सिंह को एसपी पीबीआई पटियाला, अवनीत कौर को एसपी सीएडब्ल्यू और स्पेशल ब्रांच फाजिल्का, गुरमीत सिंह को एसपी हेडक्वार्टर फाजिल्का, विशालजीत सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन तरनतारन, मोहनलाल को एसपी इन्वेस्टिगेशन श्री मुक्तसर साहिब, सोहनलाल को एसपी पीबीआई होशियारपुर, सतनाम सिंह को एसपी पीबीआई मानसा, बिक्रमजीत सिंह को एसपी तकनीकी सपोर्ट सर्विस पंजाब, केसर धालीवाल को एसपी हेडक्वार्टर बरनाला, करणवीर सिंह को एसपी पीबीआई संगरूर, अमनदीप कौर को एसपी पीबीआई अमृतसर ग्रामीण, दिग्विजय कपिल को एसपी हेडक्वार्टर खन्ना, तेजिंदर सिंह को एसपी पीबीआई एसएएस नगर और रिचा अग्निहोत्री को एआईजी क्राइम अमृतसर लगाया गया है।