फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीईटी डिग्री विंग में पीयूलीट के विद्यार्थियों को मिले पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी (सीसीईटी) डिग्री विंग की खाली सीटों को भरने के लिए पीयूलीट परीक्षा के जरिए आने वाले डिप्लोमा विंग के छात्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। दो साल से पीयूमीट परीक्षा आयोजित की जाती है, उन्हीं छात्रों से खाली सीटें भरी जा रही हैं। इसके कारण डिप्लोमा विंग के छात्रों को मौका नहीं मिल पाता। छात्रों ने यही मुद्दा प्रमुखता से फिर उठाया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन इसे मुद्दे को गंभीरता से ले और पीयूलीट के जरिए आने वाले विद्यार्थियों को खाली सीटों पर पहले दाखिला दे। पीयूमीट की व्यवस्था ठीक नहीं।
विज्ञापन

सीसीईटी कैंपस में डिग्री व डिप्लोमा विंग संचालित हैं। दो साल पहले तक डिग्री विंग की खाली सीटों को भरने के लिए डिप्लोमा के छात्रों को पीयूलीट परीक्षा के जरिए लिया जाता था। हर साल 24 से 25 विद्यार्थियों को इन खाली सीटों पर डिग्री करने का लाभ मिल जाता था, लेकिन अब व्यवस्था खत्म कर दी। इसके कारण डिप्लोमा विंग के छात्रों को डिग्री करने के लिए दूसरे शिक्षण संस्थानों में जाना पड़ रहा है। चंडीगढ़ के विद्यार्थी इसको लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारी इस बारे में सोचें, क्योंकि सीसीईटी की नींव डिप्लोमा विंग है, ऐसे में यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पहले लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें