चंडीगढ़। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने साढे़ तीन किलो चरस केसाथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चरस को हिमाचल से लाकर कैथल में सप्लाई देनी थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आरोपियों को अंबाला हाईवे पर 3.540 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अलग-अलग कार में नशे को सप्लाई करने जा रहे थे। एनसीबी ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। एनसीबी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।