फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की छात्राओं ने वीसी को भेजा पत्र, रक्षाबंधन पर गिफ्ट में मिले कैंपस खुला हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के एनएसयूआई पदाधिकारियों ने वीसी को रक्षाबंधन पर पत्र भेजा है। महिला पदाधिकारियों ने वीसी से कहा है कि वह रक्षाबंधन के गिफ्ट के रूप में कैंपस खोलें ताकि उनके भाई यहां पढ़ने आ सकें।
विज्ञापन

अध्यक्ष निखिल नरमेटा का कहना है कि कैंपस दो साल से बंद चल रहा है। कई बार खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस पर अफसरों ने विचार नहीं किया। इस बार रक्षाबंधन पर छात्रोें व छात्राओं ने वीसी को पत्र भेजकर कैंपस खोलने की मांग की है। यदि कैंपस खोलने पर विचार नहीं हुआ तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी। सभी छात्र संगठन मांग करते आ रहे हैं कि कैंपस खोला जाए। इसे लेकर कई बार प्रदर्शन किया गया। आश्वासन भी दिए गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब आरपार की लड़ाई ही लड़ेंगे। इसके लिए अन्य छात्र संगठनों को भी एक मंच पर लाएंगे।
धरना जारी रहे, इसलिए छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर टेंट लगाया
पीयू सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव करवाने व कैंपस खोलने की मांग को लेकर छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी है। शनिवार को बारिश के कारण छात्रों ने टेंट लगा दिया। कहा कि आंधी आए या तूफान, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। पीएसयू ललकार संगठन की पदाधिकारी अमनदीप का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। स्नातक वर्ग का चुनाव लड़ रहे बिल्ला धालीवाल भी धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें