फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली सीटें भरने की पीयू इस बार पहले ही बना रही योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में हर साल कुछ विभागों में सीटें खाली रह जाती हैं। इस बार भी कुछ विभागों में सीटें खाली रहने की आशंका है। इसी को देखते हुए अधिकारी पहले से ही योजना बनाने में जुट गए हैं। खाली सीटें किन विद्यार्थियों से भरी जाएंगी, इसके लिए नियम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीयू के डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सों में सीटें अधिक खाली रहती हैं। कुछ मास्टर डिग्री कोर्सों व विज्ञान संकाय में भी सीटें खाली रह जाती हैं। इससे पीयू को आर्थिक नुकसान होता है। सूत्रों का कहना है कि दाखिले के साथ ही वेटिंग में रहने वाले विद्यार्थियों को जगह मिल सकती है। इसके लिए पीयू लंबा इंतजार नहीं करेगी, क्योंकि यदि वेटिंग वाले विद्यार्थियों को मौका नहीं दिया गया तो वे दूसरे शिक्षण संस्थानों में चले जाएंगे। ऐसे में पीयू को फिर खाली सीटों के कारण आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें