फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर पर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने जताया केंद्र का आभार, जानें और किसने क्या कहा

Thu, 22 Nov 2018 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर तैयार करने की पहलकदमी के लिए एनडीए सरकार का आभार व्यक्त किया है। गुरुवार को जारी बयान में बादल ने कहा कि महान गुरु साहिबान श्री गुरु नानक देव जी की व्यापक दूरदर्शिता को यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है। बादल ने दुनिया भर के सिखों के जज्बातों और इच्छाओं का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री अरुण जेटली का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह उन सिख जज्बातों को एक ऐतिहासिक तथा बेमिसाल श्रद्धांजलि है, जिसका जिक्र हमारी रोज की अरदास में इस तरह होता है कि सिखों को उन सभी ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन दीदार तथा सेवा संभाल का मान बख्शा जाए, जिन्हें 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे द्वारा सिख पंथ से दूर किया गया है।

प्रकाशोत्सव पर सिख भाईचारे को प्रधानमंत्री का तोहफा : मजीठिया
पूर्व मंत्री और शिअद के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर के रूप में सिख भाईचारे को तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। एक प्रेस बयान में मजीठिया ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय धरती पर कॉरिडोर स्थापित करने और कारिडोर को पूरा करवाने के लिए यह मुद्दा पाकिस्तान के पास उठाने का फैसला करके सिख भाईचारे की 70 साल पुरानी मांग को स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल
मैं पूरे सिख समुदाय के साथ डेरा बाबा नानक से करतारपुर तक कॉरिडोर विकसित करने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं। सिखों की बहुत लंबे समय से पेंडिंग मांग स्वीकार कर ली गई है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर इससे बेहतर उपहार नहीं हो सकता।

मंजिंदर सिंह सिरसा
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर पीएम और एनडीए सरकार की ओर से यह एक अद्भुत उपहार है। राजनाथ सिंह जी का भी आभारी हूं। 

हरसिमरत कौर बादल
शिरोमणि अकाली दल के निरंतर अनुरोध पर, कैबिनेट ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इस ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए नरेंद्र मोदी जी और पूरे कैबिनेट की मैं हमेशा आभारी रहूंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें