परगट सिंह ने लिखा कि किसानों के पक्ष में खड़े होने वालों के ट्विटर अकाउंट लगातार ब्लॉक किए जा रहे हैं और सिखों के खिलाफ नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कांग्रेस विधायक परगट सिंह के एक ट्वीट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स ने डिलीट कर दिया है। परगट सिंह ने ये ट्वीट किसानों के हक में किया था। अब परगट सिंह ने इसका विरोध करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
परगट सिंह ने लिखा कि किसानों के पक्ष में खड़े होने वालों के ट्विटर अकाउंट लगातार ब्लॉक किए जा रहे हैं और सिखों के खिलाफ नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी मंडियों को निजी साइलो में विलय करने का किसान संगठनों और तमाम विपक्षी दलों ने विरोध किया, जिसके बाद मान सरकार को अधिसूचना वापस लेनी पड़ी। लेकिन अब पंजाब पुलिस द्वारा किसानों के पक्ष में किए गए ट्वीट के खिलाफ पंजाब सरकार ने शिकायत दर्ज कराई है। पीएम मोदी और मान के राज्य में किसानों के पक्ष में खड़ा होना गुनाह है।