फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सोसाइटी और गगनचुंबी इमारतों के क्षेत्र में स्थापित होंगे मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग की टीम ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने किया हरियाणा का दौरा
चंडीगढ़। हरियाणा में अक्तूबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को हरियाणा का दौरा किया। आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास और उप निर्वाचन आयुक्त हृदेश कुमार ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल और राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अपने जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों व अब तक की प्रगति की पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया।
वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों के हाउसिंग सोसाईटी, गगन चुंबी इमारतें, स्लम क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान केंद्र बनाएं। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें करते रहें। निर्देश दिए कि मतदाता पहचान पत्रों के वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और मतदाता पंजीकरण के बाद यदि मतदाता पहचान पत्र वितरण में निर्धारित समय से अधिक विलंब होता है तो पोस्ट ऑफिस के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्य में तेजी लायें। मतदाता पंजीकरण या मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी सभी जन शिकायतों का भी समय से निराकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से युवाओं, दिव्यांगजनों, महिलाओं आदि वर्गों को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के शत-प्रतिशत छात्रों का मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने को लेकर सभी जिले प्रभावी पहल करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें