फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः निरंकारी भवन पर आतंकी हमले पर सियासी बयानबाजी, पढ़ें कौन क्या-क्या बोला...

Mon, 19 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसबल
विज्ञापन

अमृतसर में हुए बम धमाके बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सियासी फायदे के लिए सरकार ने शांति के दुश्मनों को प्रोत्साहित कर पंजाब को फिर से काले दिनों की तरफ धकेल दिया है। वह सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ते खतरे के बारे में कांग्रेसी हुक्मरानों को लगातार आगाह करते रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के शासक गुप्त तौर पर या कहीं खुलेआम उन लोगों की मदद करते आए हैं, जिनका एजेंडा पंजाब के लोगों को धर्म के आधार पर बांटना है। उनके नेता अकाली दल के खिलाफ साजिश करने को सीएम के साथ मीटिंग करते रहे हैं। ऐसी गतिविधियों ने राज्य की अंदरूनी स्थिति को बहुत खतरनाक बना दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति के लिए बढ़ रहे खतरे के संबंध में गृहमंत्री और सेना प्रमुख द्वारा दी गई चेतावनी और भरोसेमंद रिपोर्ट भी मौजूद हैं।

शांति भंग करने वाले तत्वों को शह दे रही कांग्रेस: सुखबीर
शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा है कि पंजाब में शांति और सद्भावना खतरे में है। क्योंकि कांग्रेस सरकार उन तत्वों को शह दे रही है जिनका मकसद मुश्किल से हासिल की गई शांति को भंग करना है। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी। बदला लेने की नीयत से अकाली नेताओं की हत्याओं ने जल्द ही सनसनीखेज कत्लों और डकैतियों का रूप ले लिया था।
विज्ञापन


पादरी, हिंदू नेताओं समेत धार्मिक नेताओं के योजनाबद्ध कत्ल शुरू हो गए थे। अब अमृतसर में भी ऐसा ही हमला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बांटने वाली ताकतों को आश्रय देकर माहौल खराब कर दिया। सेना प्रमुख ने भी हाल ही में पंजाब सरकार को आगाह किया था। लेकिन फिर भी कांग्रेस सरकार शांति कायम नहीं रख सकी।

विज्ञापन

आप ने उठाए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल

आम आदमी पार्टी ने अमृतसर के गांव अदलीवाल में हुई घटना पर दुख जताते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। चंडीगढ़ में हुई पार्टी बैठक में बम ब्लास्ट पर शोक प्रकट किया गया। सांसद भगवंत मान व प्रो. साधू सिंह, नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा और कोर कमेटी मेंबर प्रिंसिपल बुद्धराम ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। राज्य और केंद्र का गृह मंत्रालय, पुलिस प्रशासन व खुफिया एजेंसियां फेल हो चुकी हैं। जिसके चलते समाज विरोधी तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को ऐसी घटनाओं के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि या तो सीएम जिम्मेदारी से काम करें, या गृह विभाग किसी और मंत्री को दे दें।

पूर्व मंत्री कालिया ने की कड़ी निंदा
पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने अमृतसर में निरंकारी भवन में हमले की कड़ी निंदा की है। कालिया ने कहा कि यह सब पंजाब की अमन शांति और आपसी भाईचारे को चोट पहुंचाने की दृष्टि से किया गया है। कालिया ने कहा कि सीएम अमरिंदर सिंह को राजनीतिक बदले लेने के बजाय पंजाब की सुरक्षा पर पहले ध्यान देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें