फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता हरमोहन धवन आम आदमी पार्टी में शामिल, भाजपा ने साधा निशाना

Mon, 19 Nov 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप में शामिल हुए हरमोहन धवन
विज्ञापन

 पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस दौरान भारी संख्या में धवन के समर्थक और आप के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संगरूर के सांसद भगवंत मान ने धवन को पार्टी की पहचान वाली टोपी पहनाकर उन्हें आप में शामिल कराया। मान ने कहा कि धवन के आने से पार्टी मजबूत हुई है। अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक गंदगी को साफ करने के लिए झाडू उठाई थी। धवन के रूप में झाडू को एक और तिला मिल गया है। उन्होंने कहा कि धवन चंडीगढ़ के मुताबिक पार्टी पर पूरी तरह से फिट बैठते हैं। हालांकि, टिकट की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन


धवन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के समय वे केंद्रीय मंत्री थे। चंद्रशेखर की कही बात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब विपक्ष में रहो तो संघर्ष कर के गरीबों को न्याय दिलाओ। इसमें हम खरे उतरे हैं। सत्ता में आने पर कलम की ताकत से लोगों की सेवा करो। हम दोनों में खरे उतरे हैं। जब केंद्र में काम करने का मौका मिला तो शहर को बहुत कुछ दिया।

 

विज्ञापन

 मेडिकल कालेज, कजौली वाटर वर्क्स और मौलीजागरां में हजारों लोगों को मकान। इस मौके पर भगवंत मान ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर राजनीतिक हमले किए। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह की बरसी होती है। हर सीएम वहां जाते हैं, मगर अमरिंदर सिंह दो साल से नहीं गए, पर अपनी दोस्त का बर्थ डे मनाने जरूर जाते हैं।

ज्वाइनिंग के दौरान आप के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश पाठक ने कहा कि ऐसे तेवर से काम कीजिए कि सभी राजनीतिक पार्टियों की जमीन खिसक जाए। खुशी की बात है कि हरमोहन धवन आप के परिवार में शामिल हो गए हैं। वे गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक लाख आठ हजार वोट पड़े थे। भाजपा को एक लाख 91 हजार वोट मिले थे और भाजपा जीत गई थी।

 हम सभी को 90 हजार वोटों की और जरूरत है। इसके लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे। जनवरी में बड़ी रैली करेंगे और आप अपनी ताकत का अहसास करवाएगी। इस मौके पर पंजाब विपक्ष के नेता हरपाल चीमा व विधायक अमन अरोड़ा, चंडीगढ़ आप के कन्वीनर प्रेम गर्ग, विक्रम सिंह पुंडीर, कौशल सिंह सहित आप के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

टंडन बोले, धवन दल-बदलू नेता, कोई वजूद नहीं
भाजपा छोड़कर आप में शामिल हरमोहन धवन की आप में एंट्री पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि धवन की पृष्ठभूमि ही दलबदलू नेता की रही है, इसलिए उनका कोई वजूद नहीं रहा। 8 साल तक वे बीजेपी में रहे। मगर वे पार्टी के सीनियर नेताओं का अपमान करते रहे। इसके बावजूद पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि पार्टी के सीनियर लीडर काफी सहनशील हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें