फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू स्टूडेंट सेंटर पर सत्यपाल मलिक का साक्षात्कार दिखाने से पुलिस ने रोका, छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर एनएसयूआई की ओर से जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साक्षात्कार को दिखाने की कोशिश की, इसे पुलिस ने रोक दिया। इस पर छात्रों ने स्टूडेंट सेंटर पर ही डीएसडब्ल्यू दफ्तर के बाहर ही धरना दिया। इसका नेतृत्व एमसी वार्ड-13 के पार्षद सचिन गालव ने किया। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में मोदी सरकार को संदिग्ध बताया गया है, भाजपा के इशारे पर छात्रों को स्टूडेंट सेंटर पर साक्षात्कार देखने से रोका गया और धक्कामुक्की की गई।
विज्ञापन

पार्षद गालव ने बताया कि फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संदिग्ध भूमिका निभाई है। पहले तो पीयू के अधिकारियों ने साक्षात्कार दिखाने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद में भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष अरुण सूद के फोन कॉल के बाद इसे अस्वीकार करने का प्रयास किया। ये खुलासे जम्मू कश्मीर के एक पूर्व राज्यपाल के हैं, जो भाजपा में बड़े नेता रह चुके हैं और खुद पीएम के करीबी थे। इन सब दावों की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें