फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुरक्षा के लिए पुलिस हर महिला का तैयार कर ही डाटाबेस फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 112 पर स्वयं को पंजीकरण करवाएं
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सभी जिलों में सेफ सिटी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत हरियाणा पुलिस महिलाओं का एक डेटा बेस तैयार कर रही है। इसके लिए महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112 पर स्वयं का पंजीकरण करना होगा। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य संस्थानों से समन्वय स्थापित करते हुए महिलाओं को 112 पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 30 सितंबर तक डाटा फीड करने की प्रक्रिया को पूरा करने की योजना है। यह बात हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में कहीं। बैठक में 18 अगस्त को आयोजित हुई बैठक का फालोअप व समीक्षा की गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता से फीडबैक लें कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं
बैठक में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि समाज में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले और दबंग लोगों की सूची बनाकर नियम अनुसार उन पर कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं से छेड़छाड़ वाले हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक में अवैध रूप से सायरन का इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि शिकायतों का तत्परता से समाधान करते हुए पुलिसकर्मियों का यह प्रयास होना चाहिए कि व्यक्ति को समय पर न्याय मिले। उन्होंने कहा कि शिकायत का समाधान होने के बाद पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता से संपर्क करते हुए उसे फीडबैक अवश्य लें कि क्या शिकायतकर्ता पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की फीडबैक के आधार पर प्रत्येक जिले को अंक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें