फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नववर्ष पर हुड़दंग मचाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, कई को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा

Sun, 01 Jan 2023 07:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

माहौल खराब करने वालों पर 31 दिसंबर की रात पुलिस की पैनी नजर रही। लगातार शहर में पुलिस की गाड़ियां गश्त कर रही थी। वहीं चौक चोराहों पर पुलिस कर्मचारी अलर्ट मोड पर थे। तेज आवाज पर संगीत बजाने वालों पर सख्त एक्शन का आदेश था।
विज्ञापन
नववर्ष का जश्न मनाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए वर्ष के स्वागत के लिए जहां लोगों की भीड़ सड़क पर उतर कर अपनी मस्ती में झूम रही थी तो वहीं कुछ नौजवान शराब पीने के बाद सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे थे। कमिश्नरेट पुलिस ने पहले ही कहा गया था कि हुड़दंग मचाने वालों को बख्शेगी नहीं और हुआ भी ऐसा। सड़कों पर इंजॉय कर रहे लोगों को पुलिस ने कुछ नहीं कहा लेकिन हुड़दंग मचाने वालों पर डंडा चलाया। कुछ नौजवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन उन्हें कुछ समय बाद छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस ने कई जगहों पर नाकाबंदी भी की थी। पुलिस के सीनियर अधिकारी खुद सड़कों पर डटे रहे। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) सौम्या मिश्रा की अगवाई में पुलिस के सीनियर अधिकारी नाकाबंदी की जांच की। सार्वजनिक स्थानों पर हुल्लड़बाजी करने वालों को काबू किया गया। महानगर की सबसे मशहूर किप्त मार्केट में तो कुछ युवाओं ने बवाल करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंच उन्हें वहां से हटाया। इसी तरह रेलवे स्टेशन के बाद हुल्लड़बाजी कर रहे नौजवानों को पुलिस ने खदेड़ा। 

माहौल खराब करने वालों पर 31 दिसंबर की रात पुलिस की पैनी नजर रही। लगातार शहर में पुलिस की गाड़ियां गश्त कर रही थी। वहीं चौक चोराहों पर पुलिस कर्मचारी अलर्ट मोड पर थे। तेज आवाज पर संगीत बजाने वालों पर सख्त एक्शन का आदेश था।
विज्ञापन


महानगर में तीन हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों ने सड़कों पर ड्यूटी दी। महानगर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच की। बताया जा रहा कि बड़ी संख्या में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए हैं। भारत नगर चौक पर ही 11 बजे तक छह चालान ड्रिंक एंड ड्राइव के हो चुके थे। वहीं शहर भर में लगे कैमरे से भी पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें