फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में आज पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर का शो, पुलिस को दी गई शिकायत, कहा...

Thu, 05 Mar 2020 10:16 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
गायक गुरनाम भुल्लर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार को होने वाले पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर के शो में ऊंची आवाज में गाना गाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि पीयू का एरिया साइलेंट जोन में आता है। ऐसे में शो में 10 डेसीबल आवाज से ज्यादा तेज गाना बजा तो यह नियमों की उल्लंघन होगा।
विज्ञापन


शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में बुधवार को दी गई। शिकायतकर्ता पंडित राव धरेनवर ने बताया कि वीरवार शाम 6.30 बजे से पीयू के लॉ ग्राउंड में पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर का शो है। पीयू का एरिया साइलेंट जोन है। शो के दौरान ऊंची आवाज में गाना बजना तय है। जबकि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बीते 2019 में 10 डेसीबल से ज्यादा ऊंची आवाज गाना बजाने को लेकर रोक लगाई थी। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें