मास्क पहनकर ड्यूटी देता ट्रैफिक पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी और पुलिस विभाग के अलर्ट के बाद बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस सतर्क नजर आई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों ने मास्क और ग्लव्स पहनकर ड्यूटी दी।
इस दौरान हाईकोर्ट परिसर में अलग-अलग जगहों पर करीब 120 पुलिसकर्मी ग्लव्स और मास्क पहने हुए दिखे। हाईकोर्ट के अलावा अन्य जगहों पर भी पुलिसकर्मी कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरतते हुए नजर आए। साथ ही खुद की सेफ्टी के अलावा कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक भी किया।
बता दें कि बीते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले को लेटर लिखकर कोरोना वायरस से सचेत रहने के लिए अलर्ट जारी किया था। इसके बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने अपने सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायर से खुद की सेफ्टी और लोगों को जागरूक करने को कहा था।
यह अलर्ट 4 से 31 मार्च तक जारी किया गया है। इसके चलते पुलिसकर्मी बुधवार को एहतियात के तौर पर मास्क और ग्लव्स पहनना शुरू कर दिया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस चौक और लाइट प्वाइंट पर लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट कर अवेयर करने की तैयारी में जुटी हुई है।