फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटका चौक पर किसानों के समर्थन में डटे बाबा लाभ सिंह को उठाने फिर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
मटका चौक पर शनिवार शाम को दिखा मौसम का शानदार नजारा। अमर उजाला - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। मटका चौक पर किसानों के समर्थन में 6 मार्च से प्रदर्शन कर रहे बाबा लाभ सिंह को शनिवार को पुलिस ने फिर से हटाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह कानून के दायरे में रहकर सभी नियमों का पालन करते हुए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए अपना विरोध जता रहे हैं, उसके बाद भी उन्हें हटाने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को उनका सामान भी चोरी हो गया। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की थी, लेकिन लोग उनके समर्थन में उमड़ पड़े और पुलिस को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

बाबा लाभ सिंह पूरा दिन यहां पर बैठे रहते हैं। 70 वर्षीय लाभ सिंह करनाल से हैं, लेकिन 20 साल से लांडरां में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी केवल एक ही मांग है मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कानूनों को रद्द कराना। बाबा ने बताया कि कोरोना के चलते प्रशासन के लॉकडाउन के फैसले के बाद शनिवार को पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटे। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 40 दिन से वह तीन कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। बारिश धूप हर मौसम में वह चौक पर बैठे रहते हैं। रात में वह सेक्टर 17 अंडरपास के नीचे जाकर सो जाते हैं। उनका कहना है कि अंग्रेजो की फूट डालो राज करो की नीति पर मोदी सरकार चल रही है। भगत सिंह की तरह युवाओं को आगे आना चाहिए, क्योंकि यह सरकार मानसिक गुलामी का एहसास कराने के लिए उतारू है।
मटका चौक पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन
शनिवार को ट्राइसिटी के अलग-अलग जगह से आए लोगों ने मटका चौक पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और लोगों में कहासुनी हुई। पुलिस ने कई युवा नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश की। हालांकि बाद में बातचीत के दौरान मामला मौके पर ही सुलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें