हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में इनक्यूबेशन नेटवर्क स्थापित कर रही है। इसके तहत हब एंड स्पोक मॉडल की तर्ज पर हरियाणा में इन्क्यूबेशन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। वैश्विक कंपनियों से टाईअप करके हरियाणा के युवाओं के कौशल को विकसित किया जाएगा। यह सेंटर विद्यार्थियों को उद्यमिता के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएगा।
रोजगार में सुधार के लिए विभिन्न स्तरों पर अंतर विभागीय, अंतर संस्थागत और औद्योगिक संपर्क, इनक्यूबेटर और अन्य पारिस्थितिकी प्रणालियों को मजबूत करेगा। अंतरराष्ट्रीय उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय का यह सेंटर हरियाणा में एक इनोवेशन हब बनकर उभरेगा।
विशेषज्ञ करेंगे विद्यार्थियों को प्रेरित
प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि सेंटर में नए आइडिया को प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाएगा। विद्यार्थियों को वित्तीय मदद भी दी जाएगी। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान के निदेशक प्रो. नीरज दिलबागी ने बताया कि इस संबंध में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन उत्साहित हैं। इस केंद्र की स्थापना से विश्वविद्यालय के सभी लगभग 5000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इससे विद्यार्थियों के कौशल को विकसित किया जाएगा। विद्यार्थी नौकरियां लेने वाले नहीं नौकरियां देने वाले उद्यमी के रूप में स्थापित होंगे।