फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल का मोदी प्रेम: पंजाब में भाजपा संग गठबंधन नहीं, फिर भी बैनर पर पीएम की तस्वीर, वीडियो वायरल

Tue, 25 Jan 2022 02:05 AM IST
ajay kumar अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक ऑटो रिक्शा पर शिरोमणि अकाली दल का बैनर लगा है। इस बैनर की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है। दरअसल, बैनर में पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगी है। 
विज्ञापन
शिअद के बैनर पर लगी पीएम मोदी की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर जिले की जलालाबाद विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल चुनाव लड़ रहे हैं। हलके में चुनाव प्रचार जोरों पर है। चुनाव प्रचार के एक ऑटो रिक्शे पर अकाली दल का बैनर लगा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगी है। वहीं ऑटो रिक्शा पर बसपा का झंडा भी है। यह बैनर काफी चर्चा में है। अब लोग इसे देख यह भी कह रहे हैं... ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना... ऑटो रिक्शा व बैनर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल (शिअद) इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ चुनाव लड़ रहा है। सुखबीर बादल जलालाबाद से चुनाव मैदान में हैं। अभी कांग्रेस ने यहां से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। मगर अकाली दल का चुनाव प्रचार युद्ध स्तर पर चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ऑटो रिक्शे पर अकाली दल का बैनर लगा है।

खास बात यह है कि बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगी है। यही नहीं साथ में बसपा का झंडा भी लगा है। अब इस बैनर को देख सियासी लोग 'ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना' गाना गुनगुना रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है ऑटो रिक्शा चलाने वाला व्यक्ति भी नारे लगा रहा है और बैनर भी दिखा रहा है। वायरल यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें