फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना: 30 माह में पूरा होगा जालंधर रेलवे स्टेशन का प्रोजेक्ट, कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल

Mon, 26 Feb 2024 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर स्टेशन का भी करीब 219 करोड़ की लागत के साथ 30 महीने में कायाकल्प पूरा किया जाएगा। युद्ध स्तर पर विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
अमृत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सोमवार को देश के 554 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल बनवारी लाल ने कहा कि पंजाब में 30 रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा। जालंधर स्टेशन को भी आधुनिक बनया जाएगा व किसी तरह की कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के चलने के साथ ही हमारी रेलवे का कायाकल्प हुआ है।

जालंधर स्टेशन का भी करीब 219 करोड़ की लागत के साथ 30 महीने में कायाकल्प पूरा किया जाएगा। युद्ध स्तर पर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश वासियों के लिए गर्व की बात है कि देश में 554 रेलवे स्टेशनों और 1500 आरओबी व अंडरपास का लोकार्पण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें