पीएचडी करने के बाद भी सब्जी बेच रहे संदीप सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएचडी, एलएलबी व पांच एमए करने वाले डॉ. संदीप सिंह को मौजूद सिस्टम ने इतना तोड़ दिया कि वह आज गलियों में साइकिल ठेले पर सब्जी बेचने के लिए मजबूर हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए उन्हें इतनी शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद गलियों में सब्जी बेचनी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें: साली से शादी पर अड़ा युवक: नहीं मानी पत्नी तो घर से निकाला; ठंड से चार दिन के मासूम की मौत...पुलिस को है ये शक
नौकरी के लिए सिफारिश व पक्का होने के लिए राजनीतिक पहुंच न होने के चलते संदीप सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में एडहॉक की नौकरी छोड़ कर गलियों में सब्जी बेचनी पड़ रही है। पहले वह ऐसी ही सब्जी बेचा करते थे। एक बार उन्होंने अपनी शिक्षा के बारे में एक महिला को बताया तो उसने संदीप को प्रोत्साहित किया कि वह अपनी शिक्षा संबंधी जानकारी सब्जी वाले ठेले पर लगाए ताकि समाज को उनकी योग्यता और सरकारों की अनदेखी की जानकारी मिल सके।
इसके बाद संदीप ने अपने ठेले पर पीएचडी सब्जी वाला का बोर्ड लगा दिया। जिस को लोग काफी गंभीरता से देख रहे हैं। संदीप की सब्जी बेचने वाली वीडियो को उसके छात्र भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। संदीप का कर्म क्षेत्र तरनतारन व अमृतसर है।