फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय रेडियोलॉजी सम्मेलन में जीते कई पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई रेडियोलॉजी संकाय के विशेषज्ञों ने बेंगलुरु में 24 से 27 मार्च तक आयोजित वार्षिक राष्ट्रीय रेडियोलॉजी सम्मेलन में संस्थान का मान बढ़ाया है। 74वें वार्षिक सम्मेलन में अपनी विशेषता के बल पर सम्मेलन में संकाय के विशेषज्ञों ने एक साथ कई पुरस्कार जीते। विशेषज्ञों की उपलब्धि पर पीजीआई ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

रेडियोडाइग्नोसिस विभाग के प्रमुख डॉ. एमएस संधू ने विशेषज्ञों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की मेहनत और लगन का परिणाम है जो फैकल्टी समेत कई रेजिडेंट्स पुरस्कार जीतने में कामयाब रहे।
इमेजिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में पीजीआई के प्रो. परमजीत सिंह ने सर जेसी बोस भाषण के दौरान न्यूरोसाइटिस्टकोसिस बीमारी के इलाज की नई दिशा बताई। रेडियोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की फेलोशिप भी प्रदान की गई। वहीं, डॉ. नवीन कालरा को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. महेश प्रकाश को आईसीआरआई शिक्षण कार्यक्रमों में उनके योगदान के लिए प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. कुशलजीत सिंह सोढी को चेयरमैन एप्रिसिएशन अवॉर्ड और प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवॉर्ड मिला। डॉ. मनफूल सिंघल को कॉर्डियक इमेजिंग-2021 में शिक्षण सत्र में बेहतर समन्वयक होने के लिए आईसीआरआई अध्यक्ष प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 2022-2023 के लिए भारतीय रेडियोलॉजी और इमेजिंग की राष्ट्रीय वैज्ञानिक समिति के समन्वयक-इन-चीफ के रूप में भी नियुक्त किया गया। डॉ. अजय गुलाटी और डॉ. समीर व्यास को रेडियोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए फेलोशिप दिया गया। डॉ. चिराग कमल आहूजा को इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग (आईसीआरआई) के हेड एंड नेक रेडियोलॉजी के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया। डॉ. पंकज गुप्ता को बेंगलुरू में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में 2019 में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक योगदान के लिए डॉ. वीपी लखनपाल स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स भी गुरुओं से कम नहीं
रेजिडेंट डॉ. भरत होसुर और डॉ. शशांक राज ने क्रमश: ग्लिओमास और अल्जाइमर रोग में उन्नत इमेजिंग पर पीजीआई में किए गए अपने कार्यों के लिए डॉ. किशोर ताओरी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सबसे प्रतिष्ठित डॉ. एन रामदास बेस्ट रिसर्च पेपर का अवॉर्ड विभाग के रेजिडेंट डॉ. प्रभज्योत सिंह चौहान को संदिग्ध प्रोस्टेट कैंसर के रोगियों में मल्टीपैरामीट्रिक ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड पर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें