फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी दुराचार केस में फंसे डेरा प्रमुख राम रहीम की अर्जियां खारिज

Thu, 31 Mar 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा की पूर्व साध्वी से कथित दुराचार के मामले में फंसे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तीन अर्जियां वीरवार को पंजाब-हरियाण हाईकोर्ट ने एक साथ खारिज कर दी। मामले में पंचकूला की अदालत में ट्रायल चल रहा है। इस संबंध में अधिकांश गवाहियां पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख ने हाईकोर्ट में अजी दाखिल कर कहा था कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। दुराचार पीड़िता उन्हें पिता कह कर संबोधित करती थी। डेरा छोड़ते वक्त उसने एक पत्र भी डेरा प्रमुख के नाम छोड़ा था, जिसमें उसने कहा था कि वह स्वयं डेरा छोड़कर जा रही है।

हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में डेरा प्रमुख ने इस पत्र की लिखावट उन दस्तावेजों की लिखावट से कराने की मांग की थी, जो पंचकूला के ट्रायल कोर्ट में पड़े हैं। दूसरी अर्जी में कहा गया था कि लिखावट की जांच मधुबन या सीबीआई लैब से कराने की मांग की थी और तीसरी अर्जी में अपने एक्सपर्ट से जांच की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें