फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का ज्यादा बिल आने पर मेयर से मिले दड़वावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पानी का ज्यादा बिल एवं अनियमित गारबेज चार्जेज से परेशान गढ़वाल कॉलोनी गांव दड़वा वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर रविकांत शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने की। प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड प्रकोष्ठ जिला नंबर- 5 के अध्यक्ष जसपाल नेगी, उत्तराखंड भ्रातृ संगठन के चेयरमैन शंकर सिंह पवार, महासचिव दीपक उनियाल, एडवोकेट संजीव सिंह ठाकुर, चंदन सिंह पंवार, होशियार सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह रावत एवं बहादुर सिंह रावत मौजूद थे।
विज्ञापन

उनियाल ने कहा कि उन्होंने मेयर को बताया कि कई व्यक्तियों का मकान काफी छोटा होने के बावजूद उनका पानी का बहुत ज्यादा आया है। उन्होंने मेयर से इसे ठीक करने की गुजारिश की। साथ ही दड़वा की संकरी गलियां, जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं, वहां रेहड़ी या ई-वाहन का प्रबंध किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मेयर ने इसेे ठीक करने के लिए तुरंत फोन पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए गांव में कैंप लगाकर समस्याओं का निपटारा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें