चंडीगढ़। करणदीप कोचर ने द टी-बॉक्स प्रो. एम गोल्फ चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी को जीत लिया। चैंपियनशिप का आयोजन चश्मा शाह स्पोर्ट्स की ओर से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हुआ। टूर्नामेंट में 18 प्रोफेशनल गोल्फर्स और जूनियर गोल्फर्स ने शिरकत की। शहर के रहने वाले प्रोफेशनल गोल्फर करनदीप कोचर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 अंक लेकर विजेता बने। अक्षय कुमार कुल 67 अंक लेक र उपविजेता बने। इसके अलावा टीम इवेंट में करणदीप कोचर, अजयपाल सिंह बाजवा, राम सिंह और साक्षी मेहता की टीम कुल 130.4 अंक लेकर विजेता बनी। अभिजीत चड्डा, नेहर निज्जर, प्रतीत सिंह और चारवी वैद्य की टीम 130.8 अंक लेकर उपविजेता रही।