फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से लोगों का बुरा हाल, 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में गर्मी की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी शुक्रवार को आसमान से आग बरसी। मोहाली में अधिकतम तापमान 40.8 और पंचकूला में 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह 17 मई को दिन में कुछ समय के लिए हल्के बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें