फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से महिलाओं के प्रति लोगों का नजरिया बदलने की दी सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिंकी सोच बदलो ट्रस्ट ने रोटरी क्लब के सहयोग से सेक्टर-18 में वीरवार को ‘मां को सलाम’ कार्यक्रम करवाया। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब हॉल में आयोजित कार्यक्रम के बाद नाटक का मंचन किया गया। इसमें महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की सीख दी गई।
विज्ञापन

पिंकी सोच बदलो ट्रस्ट की संस्थापक पिंकी संधू मोगे वाली ने कहा कि हम खुशियां मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। मां हमारी पहली भगवान हैं जिनकी पूजा की जाती है। कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया की हर मां को सलाम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू थे, वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पुष्विंदरजीत सिंह मौजूद रहे।
रंगमंच के कलाकार राजविंदर समराला की ओर से निर्देशित नाटक ‘एक जलपरी’ का भी मंचन किया गया। मां की ममता को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गायकों ने प्रस्तुति दी। बिल सिंह, भूपिंदर बब्बल, मल्लकी, बलदेव काकरी, हर्ष, पारस कंबोज और डॉ. तूर ने भी अपनी मां के प्यार के अहसास को याद करते हुए गीत गाया।
विज्ञापन

10 कन्याओं को दिया रसोई का सामान
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से 10 कन्याओं को रसोई का सामान वितरित किया गया। इस मौकेे पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष जसपाल सिंह सिद्धू और पूर्व सदस्य डॉ. अजैब सिंह, डॉ. रविंदरजीत सिंह तूर, डॉ. मंजुश्री शर्मा, डॉ. रुचिता कौशल, डॉ. रीता कालरा, डॉ. दीपशिखा, गुरबाज सिंह, मुनीश शर्मा, रजत सिंगला, एसके पुनिया, पवन चोटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें