फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक को चाहिए 57 स्थायी शिक्षक, 15 को बीओजी लगा सकती है मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) के नवगठित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) की पहली बैठक 15 सितंबर को होने जा रही है। इस बैठक से उम्मीद है कि पेक में 57 शिक्षकों की भर्तियों का रास्ता साफ होगा। माना जा रहा है कि नवगठित बीओजी का पेक के लिए रुख साफ है। पेक को आगे ले जाने वाले हर प्रस्ताव पर वह मुहर लगाएगी।
विज्ञापन

बीओजी की पहली बैठक है। ऐसे में उनका जोरदार स्वागत होगा। उसके बाद पुरानी बैठकों की मिनट्स पास होंगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पेक की ओर से शिक्षकों की तैनाती का एजेंडा ले जाया जाएगा, क्योंकि वर्तमान में तैनात 105 शिक्षकों पर लगातार भार बढ़ रहा है। इस कारण पेक शोध आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है।
पेक में स्वीकृत पदों की संख्या 162 है। पहले भी शिक्षक भर्ती के लिए प्रयास हुए थे, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सके। इस दौरान शिक्षक भर्ती के लिए कुछ ऐसे नियम बनाए जा रहे थे जिससे चंडीगढ़ के अभ्यर्थियों को नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन

पेक निरफ में 70वें नंबर पर, शिक्षकों की भर्ती जरूरी
पेक के कुछ वरिष्ठ प्रोफेसरों का कहना है कि शिक्षक व छात्र अनुपात बेहद जरूरी है। तमाम रैंकिंग में सबसे अधिक इसी का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में पेक में शिक्षकों की कमी है, जिससे शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसकी पूर्ति के लिए स्थायी शिक्षकों की भर्तियां जरूरी हैं। निरफ में पेक को 70वां स्थान मिला है, जबकि यह सरकारी शिक्षण संस्थान है। पेक इस रैंक को बेहतर करने के लिए पहले शिक्षकों की भर्तियां करेगा। उसके बाद शोध का कार्य अधिक तेज करेगा।
स्थायी रजिस्ट्रार की भर्ती करेगा पेक
पेक के रजिस्ट्रार का पद महत्वपूर्ण होता है। अभी तक इस पद का कार्यभार किसी शिक्षक के पास था। अब इस पद पर स्थायी रजिस्ट्रार की भर्ती होगी। इसके लिए पेक की ओर से आवेदन मांगे जाएंगे। जल्द ही पेक को नए रजिस्ट्रार मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें