मृतकों की पहचान अमरीक कौर और गुरमीत कौर और कार चालक गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी सुल्तानपुर लोधी के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने मरीजों की बड़ी संख्या देखकर अपने साथी डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद डॉ. संदीप सिंह थिंद और डॉ. गुरनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मदद से जख्मी महिलाओं और बच्चों का इलाज शुरू किया।
हादसे में ये लोग हुए घायल
घायलों में किरणदीप कौर, कुलवंत कौर, पूजा, सुमनदीप सिंह, अभिजोत, हरचरण सिंह, हरजिंदर कौर, मनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, सीरत, गुरजीत, परनीत, शिवजोत सिंह, हरप्रीत कौर, गीता, सुमित, गुरजोत, अमनप्रीत सिंह सिमरनजीत कौर, अर्जुन सिंह, सुमनप्रीत, सनप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह, कुलविंदर कौर आदि शामिल हैं। घटना में गंभीर रूप से घायल दो बच्चों और दो अन्य मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक थाना फत्तूढींगा पुलिस मामले की जांच कर रही थी और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा था।