फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट मॉक ड्रिल में पास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देश पर शहर में स्थापित सभी सात ऑक्सीजन जनरेटर प्लांटों की गुणवत्ता जांच कर ली है। विभाग की ओर से मंगलवार को किए गए मॉक ड्रिल में सभी प्लांट शत प्रतिशत ठीक पाए गए। अब मॉक ड्रिल की कंपाइल रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को 21, 22 व 23 जून को शहर में स्थापित सभी ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांटों का मॉक ड्रिल कर उसकी गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे तय समय से पहले ही पूरा कर लिया है। मॉक ड्रिल के दौरान विभाग के विशेषज्ञों ने ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन का प्रेशर और फ्लो जैसे बिंदुओं पर गहनता से जांच कर उसकी गुणवत्ता देखी।
विज्ञापन

यहां इतनी क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट
पीजीआई : दो हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट)
जीएमएसएच-16 : 500 एलपीएम और 800 एलपीएम के दो प्लांट
जीएमसीएच-32 : एक हजार एलपीएम और 800 एलपीएम के दो प्लांट
सेक्टर-48 अस्पताल : 100 एलपीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें