फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग: शहरवासियों पर बोझ, मेयर-पार्षद और अधिकारियों को छूट

Sun, 18 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
multilevel parking sector 17 - फोटो : File Photo
विज्ञापन
19 जून से शहरवासियों पर पार्किंग शुल्क का बोझ पड़ रहा है। इसके तीन माह बाद स्मार्ट पार्किंग बनने पर घंटों के हिसाब से कई गुना रेट चार्ज किया जाएगा, लेकिन जिन अधिकारियों और पार्षदों ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। पार्षदों और अधिकारियों के निजी वाहन पूरी तरह से निशुल्क पार्क होंगे। इन्हें निशुल्क पार्किंग पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


पार्षदों को एक दो नहीं बल्कि 7-7 पास जारी किए जाएंगे। दो पार्षदों के नाम से और पांच कॉम्पलीमेंट्री पास शामिल हैं। लेकिन पिछले एक साल से पार्किंगें खाली होने के कारण यह निशुल्क पास जारी नहीं किए जा रहे थे। 

मेयर को 100 और पार्षदों को मिलते हैं सात पास
अब तक नगर निगम में मेयर को 100, कमिश्नर को पांच और पार्षदों को सात वाहनों के निशुल्क पार्किंग पास मिलते हैं। अतिरिक्त कमिश्नर को दो पास की सुविधा दी गई है। मेयर और पार्षदों को जो कॉम्पलीमेंट्री पास दिए जाते रहे हैं वे अपने समर्थकों और जानकारों को बांट देते हैं। वीआईपी लोगों में इन्हें लेने की हर साल होड़ रहती है। यह पास एक साल तक वैध होता है। यहां तक कि पूर्व पार्षदों को भी हर साल एक एक निशुल्क पार्किंग पास दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


मेयर नहीं लेंगी 100 पास
मेयर आशा जसवाल का कहना है वे अपने कोटे के 100 पास नहीं लेंगी। वे सिर्फ दो ही पार्षद वाले पास लेंगी, क्योंकि उनके पास दो ही कारें हैं। पार्षद भी अपनी निजी वाहनों के अलावा बाकी बचे पासों को अपनी इच्छा से छोड़ सकते हैं। पिछले साल भी तत्कालीन मेयर अरुण सूद ने 100 कॉम्पलीमेंट्री पास नहीं लिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें