पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सद्भावना रैली में पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि वह जिस सरकारी कोठी में रहते हैं, वहां पर 2002 से 2007 तक कैप्टन अमरिंदर सिंह भी रहे हैं, जब वह सीएम होते थे। उस वक्त कोठी में शराब का बार होता था और अब उस कोठी में श्री गुरु ग्रंथ साहब का प्रकाश है। मैं रोजाना सुबह उठकर पाठ करता हूं और सिमरन करता हूं। इसके बाद ही कामकाज पर निकलता हूं।
उन्होंने कहा कि मेरी तो बादल पिंड की कोठी में भी श्री गुरु ग्रंथ साहब का प्रकाश है और कैप्टन के मोती महल में देख लो क्या होता है ? उन्होंने कैप्टन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन पर इल्जाम लगाने और बोलने से पहले कुछ तो सोचे कि क्या इल्जाम लगा रहे हैं।