फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : सूटकेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच की तो निकले कपड़े

Fri, 09 Apr 2021 06:17 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में रखा हुआ था लावारिस सूटकेस
  • डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ते ने की जांच तो निकले कपड़े
विज्ञापन
बम की सूचना मिलने से हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला ( फोटो- अजय वर्मा)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 के मोबाइल मार्केट में सूटकेस में बम की सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर भीड़ को दूर किया। इसके बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो सूटकेस से कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस और लोगों ने चैन की सांस ली। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-22 के मोबाइल मार्केट में एक लावारिस सूटकेस रखा है। इसमें बम हो सकता है। आनन-फानन सेक्टर-22 चौकी पुलिस व ऑपरेशन सेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि श्रीराधा मोबाइल शॉप के पास एक सूटकेस रखा था। 

बम निरोधक दस्ते की मदद से जब सूटकेस खोला गया तो उसमें जींस टीशर्ट के अलावा अन्य कपड़े मिले। इसके अलावा सूटकेस पर एक स्टीकर भी लगा था। पुलिस को आशंका है कि किसी दूसरे शहर से उक्त मार्केट में मोबाइल लेने आए किसी ग्राहक का यह सूटकेस छूट गया होगा। फिलहाल सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने सूटकेस को कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बाजार के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि सूटकेस रखने वाले का पता चल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें