फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापसी: पाकिस्तान ने 20 भारतीय कैदियों को किया रिहा, वाघा-अटारी सीमा के रास्ते वतन लौटे

Mon, 24 Jan 2022 10:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पाकिस्तान ने सोमवार को 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। इन मछुआरों को वाघा बार्डर के रास्ते भारत को सौंपा गया। गुजरात के रहने वाले ये मछुआरे पाक में चार साल की सजा काट अपने वतन लौटे हैं।
विज्ञापन
अमृतसर पहुंचे भारतीय मछुआरे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की जेल से रिहाई के बाद सोमवार को वाघा-अटारी सीमा के रास्ते 20 भारतीय कैदी अपने वतन लौटे। कस्टम चेक के बाद इनकी कोविड जांच की गई और इन्हें इमीग्रेशन क्षेत्र में लाया गया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने इन भारतीय कैदियों को जिला प्रशासन के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ इन्हें लेने गुजरात प्रशासन की टीम भी अमृतसर पहुंच गई, जो मंगलवार की सुबह इन्हें लेकर रवाना होगी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में कराची की लांडी जेल से रिहा यह सभी मछुआरे हैं। जो साल 2017 के दौरान अलग-अलग समय में मछलियां पकड़ते वक्त समुद्र में उतरे थे। यह भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे, जहां पाकिस्तान के कोस्टल गार्ड ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 

अदालत में इन मछुआरों को जेल की सजा सुनाई। जेल में सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने इन्हें सोमवार को लांडी जेल से रिहा कर दिया। पाकिस्तान की पुलिस इन्हें वाघा बार्डर तक लेकर पहुंची और पाक रेंजर्स ने देर शाम अटारी सीमा पर रोजाना आयोजित होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के बाद इन्हें बीएसएफ को सुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन


प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण पाल ने बताया कि 20 मछुआरे 2017 में मछली पकड़ने गुजरात के तटीय इलाके के भीतर अपनी कश्ती समुद्र में लेकर गए थे। नेविगेशन नहीं होने की वजह से वो पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। कराची की लांडी जेल में चार साल की सजा के बाद आज उन्हें छोड़ा गया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें