फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया फरमान: पंजाब के सभी दफ्तरों में कामकाज ई-ऑफिस के जरिए करने का आदेश, ई-मेल से किया जाएगा पत्र व्यवहार

Sat, 10 Jul 2021 02:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सभी दफ्तरों में कामकाज अब ई-ऑफिस के माध्यस से होगा। पत्र व्यवहार भी ई-मेल के माध्यम से किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी सरकारी दफ्तरों समेत अधीन दफ्तरों का कामकाज सिर्फ ई-ऑफिस पर ही करने का आदेश दिया है। आदेश का पालन करते हुए तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सभी विंग को सख्त हिदायतें जारी की गई हैं कि मुख्य दफ्तर की सभी शाखाओं और अधिकारियों की तरफ से सिर्फ ई-ऑफिस पर काम किया जाए और आपस में सरकार के साथ, अधीनस्थ संस्थाओं के साथ और बाकी विभागों के साथ पत्र व्यवहार सिर्फ ई-मेल पर ही किया जाए।

विज्ञापन


यह भी आदेश जारी किया गया है कि प्राइवेट संस्थानों की तरफ से मुख्य दफ्तर और सरकारी संस्थाओं को पत्र व्यवहार और अन्य दस्तावेज सिर्फ ई-मेल द्वारा ही भेजे जाएं। तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के डायरेक्टर कुमार सौरभ राज ने बताया कि मुख्य दफ्तर के सभी अधिकारियों, सभी शाखाओं, सरकारी संस्थाओं और प्राइवेट संस्थाओं के ई-मेल आईडी विभाग की वेबसाइट  www.punjabitis.gov.in/citizen charter पर अपलोड कर दिए हैं। 

मुख्य दफ्तर की शाखाओं, अधिकारियों, सरकारी संस्थाओं और प्राइवेट संस्थाओं को जारी किए आदेश की कापियां भी विभाग की वेबसाइट www.punjabitis.gov.in/citizencharter पर अपलोड कर दीं हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वह विभाग के साथ पत्र व्यवहार सिर्फ ई-मेल और डिजिटल मोड से ही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें