चंडीगढ़। यूटी चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो रही है जो 13 अक्तूबर तक चलेगी। संयुक्त प्रवेश समिति जेईई के आधार पर यह दाखिले करेगी।
दाखिले वर्ष 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर और इंटीग्रेटेड बीई (केमिकल) कोर्स में होंगे। इंजीनियरिंग संस्थानों में पीयू का यूआईसीईटी, यूआईईटी, सीसीईटी, पीयू का होशियारपुर क्षेत्रीय केंद्र, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर (सीसीए) शामिल हैं। दाखिले के लिए तीन चरण होंगे। पहले चरण में ऑनलाइन पंजीकरण होगा। उसके बाद पंजीकरण शुल्क भरना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जानकारी संयुक्त प्रवेश समिति अध्यक्ष प्रो. अमृत पाल तूर ने दी।