फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में हादसा: सो रहे परिवार पर मकान की छत गिरी, पिता की मौत, मां और बेटा गंभीर घायल

Mon, 14 Nov 2022 07:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

सबसे पहले डिंपल को अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डिंपल की पत्नी सुनीता रानी और बेटा जो बुरी तरह से घायल थे। उन्हें बटाला के अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों घायल मां-बेटे को अमृतसर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि उसका भाई डिंपल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। 
विज्ञापन
मृतक डिंपल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला के उमरपुरा क्षेत्र में रविवार रात को सोते वक्त एक मकान की छत गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे के नीचे दब गए। आसपास रहने वाले रिश्तेदारों ने परिवार के तीन लोगों को मलबे से निकाला और बटाला के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला और 14 वर्षीय बेटे को बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया। दोनों घायल मां और बेटे का उपचार अभी अमृतसर में ही चल रहा है।  

विज्ञापन

हादसा रविवार की रात को करीब दो बजे हुआ। मृतक की पहचान डिंपल उर्फ लाड़ा (35) के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक डिंपल की बहन चंद्रकांता ने बताया कि रात को उसका भाई डिंपल अपने परिवार के साथ कमरे में सोया था। कमरे में उसकी पत्नी और बेटा भी था। अचानक उनके कमरे की लकड़ी के बालों वाली छत धड़ाम से नीचे गिर गई और छत के मलबे में डिंपल का परिवार दब गया। डिंपल के आसपास रहने वाले रिश्तेदारों ने आकर परिवार को मलबे से बाहर निकाला। 

सबसे पहले डिंपल को अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डिंपल की पत्नी सुनीता रानी और बेटा जो बुरी तरह से घायल थे। उन्हें बटाला के अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों घायल मां-बेटे को अमृतसर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि उसका भाई डिंपल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें