फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बेदी चन्ना में पुलिस पर हमला कर आरोपी फरार हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। रमदास थाना के गांव बेदी छन्ना में पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सिपाही के बयान पर आरोपी के पिता, मां, दादी और बुआ के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। रमदास थाना में तैनात सिपाही गुरलाल सिंह ने बताया कि वह 12 नवंबर की शाम करीब 6 बजे टीम के साथ एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव बेदी छन्ना में गए थे।
विज्ञापन

गोपी के खिलाफ अक्तूबर 2022 को थाना रमदास में आईपीसी की धारा 354 और 354-ए के तहत केस दर्ज किया गया था। जब उसने बेदी छन्ना गांव में आरोपी के घर पहुंच कर आरोपी गोपी को काबू किया, तो उसके पिता किंदर सिंह, मां करमो, दादी निंदर कौर और बुआ लाडी ने मौके पर धक्का मुक्की करने के बाद गिरफ्तार आरोपी गोपी को छुड़ा कर भगा दिया। सिपाही गुरलाल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें