फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन पहलवान हरदीप ढिल्लों की 27 नवंबर को शादी, गुरुग्राम की प्रोफेसर संग लेंगे सात फेरे

Wed, 18 Nov 2020 01:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
पहलवान हरदीप ढिल्लों अपनी मंगेतर के साथ।
विज्ञापन

2016 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके और कॉमनवेल्थ पदक विजेता पहलवान हरदीप ढिल्लों 27 नवंबर को दिल्ली निवासी प्रोफेसर सिमरन पूनिया के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। सिमरन पूनिया गुरुग्राम विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। हालांकि सिमरन का परिवार भी खेल से जुड़ा रहा है। उनके पिता अपने समय के नामी पहलवान रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, मूलरूप से जींद जिले के डाहौला गांव निवासी हरदीप ढिल्लों अपनी प्रतिभा के दम पर लोहा मनवा चुके हैं। हरदीप ढिल्लों ने अपना खेल कॅरियर खेल स्कूल निडानी में पढ़ते हुए शुरू किया और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। हरदीप के पिता किसान हैं और छोटा भाई सेना में है। हरदीप के अनुसार सादे समारोह में शादी होगी। 

हरदीप ढिल्लों तीन बार कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और दो बार एशियाई खेलो में पदक जीत चुके हैं। वहीं 2016 में वे ग्रीको रोमन कुश्ती के 98 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। हरदीप के घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 23 नवंबर को जींद के एक निजी होटल में सगाई का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें कई नामचीन खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें