हरियाणा में अब ऐसे राजकीय प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा, जिनमें 10 या इससे कम छात्र हैं। इप स्कूलों को नजदीकी राजकीय स्कूलों में मर्ज करने की योजना तैयार कर ली गई है। प्राइमरी स्कूलों के 385 और मिडिल स्कूलों के 76 अध्यापकों को भी दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।
बच्चों की संख्या प्राइमरी स्कूल मिडिल स्कूल
00 14 19
01 09 00
02 12 00
03 11 01
04 21 00
05 16 04
06 23 01
07 22 04
08 23 05
09 33 06
10 44 03
कुल 228 43
जिले में 10 से कम संख्या वाले राजकीय स्कूलों की सूची विभाग को भेज दी गई थी। जिले के दो स्कूल ऐसे हैं जिनमें छात्र संख्या 10 से कम हैं। अभी मर्ज करने के आदेश नहीं हुए हैं। -बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।