फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नीरज चोपड़ा, मनु भाकर होंगे महिला आयोग के ब्रॉड एंबेसडर, नशे से दूर रहने के लिए करेंगे जागरूक

Wed, 16 Oct 2024 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

महिला आयोग ने खेल विभाग से ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक खिलाड़ियों की सूची मांगी है। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की सूची तैयार कर दो दिन में महिला आयोग को भेज दी जाएगी। सभी खिलाड़ियों के साथ बातचीत के बाद आयोग की तरफ से अंतिम सूची फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा और मनु भाकर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के प्रति जागरूक करने के लिए हरियाणा महिला आयोग एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इसको लेकर खेलों के क्षेत्र में दुनियाभर में भारत का नाम चमकाने वाले नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, नवदीप श्योराण, प्रणव सूरमा समेत 20 ओलंपियन को आयोग ब्रॉन्ड एंबेसडर बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


महिला आयोग ने खेल विभाग से ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक खिलाड़ियों की सूची मांगी है। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की सूची तैयार कर दो दिन में महिला आयोग को भेज दी जाएगी। सभी खिलाड़ियों के साथ बातचीत के बाद आयोग की तरफ से अंतिम सूची फाइनल की जाएगी, लेकिन प्रदेश के 20 ओलंपियन को महिला आयोग का ब्रॉन्ड एंबेसडर बनाना तय है। महिला आयोग की तरफ से 20 अक्तूबर को पानीपत में एक कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। आयोग की तरफ से इन सभी 20 ओलंपियन को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों से संपर्क किया जा रहा है।

जिलों में कार्यक्रम आयोजित कराएगा आयोग

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि आयोग की तरफ से प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत आयोग की तरफ से अलग-अलग जिलों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे। जिस जिले में जागरूकता कार्यक्रम होगा, उस जिले के 20 से 25 स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में आने वाले ब्रॉन्ड एंबेसडर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगे। ये महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी युवाओं को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि महिला आयोग का स्लोगन है कि गलत नशे
से दूर रहो, खेल का नशा करो।

महिला आयोग युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान पर काम करेगा। इसी के तहत प्रदेश के 20 ओलंपियन को राज्य महिला आयोग का ब्रॉन्ड एंबेडसर बनाया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 20 अक्तूबर को पानीपत में कार्यक्रम आयोजित कर इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। - रेनु भाटिया, अध्यक्ष, हरियाणा महिला आयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें