फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Election Result 2024: दो बड़े राजनीतिक घरानों में वर्चस्व की जंग

Tue, 08 Oct 2024 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुस्लिम बहुल इस हलके में शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस व गांवों में इनेलो की हवा है। इस हवा में किसकी चिंगारी आग बनकर दूसरे के अरमानों को जलाती हैं, इस पर तस्वीर साफ नहीं है क्योंकि दोनों ही प्रत्याशी खुद इस हवा का आकलन नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
आफताब अहमद - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल पहले नूंह हिंसा के कारण पूरे देश में चर्चा में आए नूंह में इस बार दो बड़े राजनीतिक घरानों में वर्चस्व की चिंगारी सुलग रही है। मुख्य मुकाबला यहां के कांग्रेस व इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशियों में ही है।
विज्ञापन


इनेलो से यासीन खानदान की चौथी पीढ़ी के ताहिर हुसैन अपनी राजनीतिक पारी शुरू करना चाहते हैं। उनके सामने कांग्रेस से वरिष्ठ नेता स्व. खुर्शीद अहमद के पुत्र और दो बार के विधायक व मंत्री रह चुके सीएलपी उपनेता आफताब अहमद हैं। भाजपा के टिकट से कुंवर संजय सिंह भी मैदान में हैं, लेकिन उनकी चर्चा कम है। मुस्लिम बहुल इस हलके में शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस व गांवों में इनेलो की हवा है। इस हवा में किसकी चिंगारी आग बनकर दूसरे के अरमानों को जलाती हैं, इस पर तस्वीर साफ नहीं है क्योंकि दोनों ही प्रत्याशी खुद इस हवा का आकलन नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन


एक्स फैक्टर : जीत का अंतर सबसे कम रहने की संभावना। कांग्रेस को पहली बार नूंह में मिल रही कड़ी चुनौती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें