सेंट्रल साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अब बटन दबाते ही 1 रुपये में से पूरे 100 पैसे देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में चले जाते हैं। दशकों पहले किसी नेता ने यह बात कही थी कि वह दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं तो ग्राउंड लेवल तक उसमें से 15 पैसे ही पहुंचते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कही बात का हवाला देते हुए उन्होंने कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में आयोजित डीजी धन मेले में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
डा. हर्षवर्धन ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो केवल 356 किमी. ही आप्टिकल फाइबर केबल बिछी थी जो अब 1 लाख 80 हजार किमी. तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कैशलेस सिटी बनाकर देश के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए। डा. हर्षवर्धन ने कहा कि 22 साल पहले दिल्ली में पोलियो सैनिक और पोलियो सेना बनाकर पोलियो केखिलाफ जंग छेड़ी गई थी।