फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति कर न भरने वाले 240 लोगों को पानी का कनेक्शन काटने का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने संपत्ति कर न भरने वाले 240 लोगों को पानी का कनेक्शन काटने का नोटिस जारी कर दिया है। अगले 15 दिनों में कर न भरने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। इस संबंध में संपत्ति कर विभाग एसई पब्लिक हेल्थ व एक्सईएन के साथ बैठक कर जल्द कनेक्शन काटने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहेगा।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष का संपत्ति कर न भरने वाले 700 लोगों को नगर निगम को नोटिस भेजना है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी संपत्ति कर जमा न करने वाले 300 लोगों को निगम ने नोटिस जारी किया था। पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन की लापरवाही के कारण कुछ ही लोगों के पानी के कनेक्शन काटे गए। इससे मात्र 10 प्रतिशत लोगों ने संपत्ति कर भरा, इसलिए इस बार संपत्ति कर विभाग नोटिस भेजने के साथ ही पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है, ताकि कनेक्शन काटने की कार्रवाई पूरी तरह से हो सके।
ज्ञात रहे कि शहर में 55 गज से ऊपर के मकानों में संपत्ति कर देना होता है। शहर में 26 हजार व्यावसायिक और 70 हजार रिहायशी इमारतें हैं। एक अप्रैल से 31 मई तक सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत व्यावसायिक और रिहायशी संपत्ति में 10 से 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। समय सीमा समाप्त होने के बाद 12 प्रतिशत ब्याज के साथ 25 प्रतिशत अतिरिक्त कर देना होता है। 31 जुलाई तक संपत्ति कर न जमा करने वालों को निगम जल्द नोटिस भेजना शुरू करेगा। नए वित्तीय सत्र से नगर निगम ने 55 करोड़ रुपये के संपत्ति कर का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें