फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सेक्टर 17 के बस अड्डे पर सुबह से नहीं आया पानी, शौचालय बंद, पैसेंजर बेहाल

Mon, 15 Aug 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

दो महीना पहले भी आईएसबीटी पर इसी प्रकार का संकट सामने आया था। दरअसल बस अड्डे पर जिस ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जाती है वहां जेनरेटर सेट नहीं है। सुबह 11.30 बजे मोटर चलाई गई।
विज्ञापन
drinking water facilities - फोटो : pixy bay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 आईएसबीटी पर सोमवार सुबह से ही जलापूर्ति बंद है। इसके कारण मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी से यात्रा कर आने वाले और चंडीगढ़ से जाने वाले मुसाफिरों को काफी परेशानी हो रही है। पानी नहीं होने के कारण सेक्टर 17 के बस अड्डे पर शौचालयों को भी बंद कर दिया गया है। पीने का पानी भी नहीं है। यहां हजारों की संख्या में मुसाफिर आते जाते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऐसी स्थिति ट्यूबवेल के न चलने के कारण हुई है। दो महीना पहले भी आईएसबीटी पर इसी प्रकार का संकट सामने आया था। दरअसल बस अड्डे पर जिस ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जाती है वहां जेनरेटर सेट नहीं है। सुबह 11.30 बजे मोटर चलाई गई। आईएसबीटी सेक्टर 17 के एसएस गुरराज सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें