फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में कैबिनेट में नहीं होगा कोई फेरबदल, सांसद बने गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह ही भरी जाएगी

Thu, 13 Jun 2024 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लोकसभा चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी केवल तीन सीटें ही जीत पाई है, वहीं दिल्ली में उसे एक भी सीट नहीं मिली।
विज्ञापन
पंजाब मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कैबिनेट में कोई फेरबदल नहीं होगा। गुरमीत सिंह मीत हेयर के सांसद बनने के चलते उनका मंत्री पद खाली हो रहा है और इस पद की जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जाएगी। पूरे कैबिनेट में फेरबदल की कोई तैयारी नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। इस मुलाकात को पंजाब में कैबिनेट फेरबदल के साथ जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इसे सिरे से नकार दिया है। 

बताया जा रहा है कि जेल में दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। मान ने पंजाब के लोकसभा चुनाव के परिणाम के संबंध में केजरीवाल से चर्चा की और साथ ही चुनाव को लेकर अपनी समीक्षा बैठकों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद सीएम मान की तरफ से सभी लोकसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों के संबंध में आप प्रमुख को अवगत करवाया गया है। पंजाब में चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं की जो भी राय है, उसे लेकर उन्हें जानकारी दी गई है। बता दें कि पार्टी ने उपचुनाव को लेकर रणनीति बनानी है। सीएम मान ने भी जालंधर में नेताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। बरसट ने कहा कि कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चा सही नहीं है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकसभा चुनाव में 13 में से 10 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की हार के बाद विधायकों, नेताओं और लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से बैठक कर चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने भी चंडीगढ़ में आप के विधायकों से बैठक की है। प्रदेश में कांग्रेस 7 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है, जबकि आप 3, शिअद 1 व 2 आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें