मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सरकार की तरफ से चलाई जा रही सभी योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सिविल सचिवालय में सुबह 11:30 बजे यह बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।