फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जलालाबाद धमाके में दो आतंकियों के खिलाफ NIA ने दाखिल किया आरोपपत्र, पाकिस्तान ने रची थी साजिश

Wed, 30 Nov 2022 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

लखबीर सिंह रोडे अंतरराष्ट्रीय सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख है। एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी आतंकवादी संगठन के सदस्य थे और दोनों ही पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के पैसे को आतंकवाद के लिए इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल सितंबर माह में पंजाब के जलालाबाद में आतंकी वारदात में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोपपत्र दायर कर दिया है। एनआईए की जांच में सामने आया है कि वारदात को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन ने अंजाम दिया था।

विज्ञापन


जलालाबाद में 15 सितंबर को मोटरसाइकिल की टंकी में विस्फोट से बलविंदर सिंह (22) की मौत हो गई थी। पंजाब पुलिस ने इसे आतंकी घटना करार दिया तो एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली। इसकी साजिश 14 सितंबर को सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के घर रची गई थी। सुक्खा फिरोजपुर के चांदी वाला गांव का निवासी है। 

बीकानेर पुलिस को सूचना मिली थी कि विस्फोट की साजिश में शामिल गुरचरण सिंह (38) बीकानेर में है। वह एक मिल में मजदूरी कर रहा था, उस पर दो लाख का इनाम भी था। पुलिस ने सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अब एनआईए ने गुरचरण सिंह व उसके एक साथी सूरत सिंह के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की है। 
विज्ञापन


एनआईए ने साल की शुरुआत में दो पाकिस्तानी समेत छह खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ एनआईए कोर्ट में आरोपपत्र दायर किया था। जांच में पता चला था कि पंजाब में भीड़भाड़ वाली जगहों पर कई धमाके करने की साजिश आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे ने रची थी। 

लखबीर सिंह रोडे अंतरराष्ट्रीय सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख है। एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी आतंकवादी संगठन के सदस्य थे और दोनों ही पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के पैसे को आतंकवाद के लिए इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें