फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर के हथियार सप्लायर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पाकिस्तान और मध्यप्रदेश से पंजाब में लंडा के गिरोह को मुहैया कराता था हथियार
विज्ञापन

-गुरप्रीत सिंह गोपी की गिरफ्तारी के दौरान आरोपी बलजीत सिंह का नाम आया था सामने
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लंडा के मुख्य हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आतंकी लंडा के पंजाब में फैले गिरोह को आधुनिक हथियार मुहैया कराता था, जो इन दिनों केवल सेना या जांच एजेंसियों के पास ही उपलब्ध हैं। एनआईए ने बताया कि आतंकी लंडा के पकड़े गए हथियारों के मुख्य सप्लायर की पहचान मध्य प्रदेश के जिला बडवानी के रहने वाले बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई उर्फ बल्ली के रूप में हुई है। आरोपी बलजीत सिंह ने पूछताछ में एनआईए को बताया कि वह लंबे समय से पाकिस्तान और मध्य प्रदेश के बड़े अवैध हथियार सप्लायरों के संपर्क में था। वह पंजाब में लंडा के गिरोह को उसके कहने पर हथियार मुहैया कराता था। 10 जुलाई, 2023 को एनआईए ने खुद संज्ञान लेकर यह मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला था कि बलजीत सिंह ने पंजाब और अन्य स्थानों पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए विभिन्न खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों को साजिश तहत हथियार मुहैया करवाए थे।
एनआईए के अधिकारी ने बताया कि एक केस से जुड़ी तहकीकात के दौरान जब टीम ने आतंकी लंडा के एक गुर्गे गुरप्रीत सिंह गोपी को दबोचा, तो पता चला कि आरोपी गोपी लंडा और उसके करीबी खालिस्तानी आतंकी सतनाम सिंह सत्ता के संपर्क में था। आतंकी लंडा और सतनाम सिंह सत्ता विदेश से बैठकर पंजाब में बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई के जरिये अवैध हथियारों की खेप को अपने गिरोह तक पहुंचाते थे। गोपी के इस इनपुट पर बीते एक साल से एनआईए की टीम बलजीत सिंह को दबोचने के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार राज्यों में एनआईए की रेड
एनआईए ने आतंकी लंडा और सत्ता के मुख्य अवैध सप्लायर बलजीत सिंह को मध्यप्रदेश से दबोचा। जब वह एक अवैध हथियारों की खेप की डील करने के लिए यहां पहुंचा था।एनआईए ने खुफिया जानकारी के आधार पर ट्रैप लगाकार आरोपी को दबोचा। सूत्रों के अनुसार बलजीत सिंह की धरपकड़ के बाद एनआईए की तीन से चार टीमों ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अवैध हथियारों के डील से जुड़े उसके नेटवर्क के अन्य गुर्गों को पकड़ने के लिए रेड की। इस दौरान टीम को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें